कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध का हुआ भव्य मंचन

टिहरी गढ़वाल। ऐतिहासिक रामलीला टिहरी के दशम दिवस पर कुंभकरण वध, मेघनाद वध और रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। युद्ध प्रसंगों के जीवंत प्रदर्शन और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला मौजूद रहे। इस अवसर पर दशम दिवस को उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान दिवस के रूप में भी मनाया गया, जिसमें राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा रामलीला समिति की व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।