एमडीडीए कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

एमडीडीए कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन


देहरादून। एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड, डालनवाला क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 35-36 वर्ष पुराने जर्जर भवनों, सीलन, पानी टपकने और बारिश से बढ़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने म्ॅै और स्प्ळ श्रेणी के मकानों के पुनर्निर्माण के लिए स्पष्ट नीति बनाने, खाली पड़ी एमडीडीए भूमि सर्किल रेट पर उपलब्ध कराने और पुराने मकानों के पुनर्निर्माण पर नोटिस जारी कर परेशान न करने की मांग उठाई। साथ ही अस्थायी टीन शेड लगाने की अनुमति देने का अनुरोध भी किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *