नगर पालिका क्षेत्र में आवारा पशुओं की भरमार, कई लोगों को किया घायल

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र में विगत दिनों से आवारा पशुओं की भरमार हो रखी है जिससे में आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि शहर के अंदर लोग अपनी रोजमर्रा की चीजों को खरीदारी करने आते हैं और भारी भीड़ लगती है छोटे बच्चे महिलाएं बुजुर्ग लोग सभी आम जनमानस को आवारा पशुओं का डर हो रखा है ऐसे पशु जो किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। जहां भी वहां इंसान को देख रहे हैं सीधे हमला कर रहे या काटने चले जा रहे हैं। आज दिन में भैरव चौक में चलते फिरते लोगों पर गाय ने हमला किया और लोगों को चोटे आई आम जनमानस का कहना है कि नगर पालिका को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए की शहर में आवारा पशु जहां भी दिखे उसका इलाज करवा कर कहीं गोफियरा पशु हाउस में छोड़े ।नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि हमने टीम भेज दी है। तुरंत इस पर कार्रवाई की जा रही है।