रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल


रुद्रप्रयाग। श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें 8 यात्री और चालक सवार थे। हादसे में यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 23 मई 2026 को सुबह 10रू07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा, पुलिस एवं राहत-बचाव दल को मौके पर भेजा। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने समन्वय के साथ सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चालक का चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है। जिला प्रशासन ने कहा कि आपात स्थितियों में त्वरित राहत एवं प्रभावी समन्वय के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *