बीएलए की सक्रियता से ही चुनावी सफलता संभव: मनोज रावत

बीएलए की सक्रियता से ही चुनावी सफलता संभव: मनोज रावत


देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देहरादून जनपद की सभी विधानसभाओं के बीएलए-1, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक डंदवर त्ंूंज ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में बीएलए की गंभीर और सक्रिय भूमिका आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता तय करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से बीएलए के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में देहरादून के मुख्य ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी और दस्तावेजीकरण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएलए, प्रभारी, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष आपसी तालमेल से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर सकते हैं। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने भी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और बीएलए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *