मां के साथ मारपीट और हुड़दंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 14 सितंबर को क्लेमेनटाउन थाना पुलिस को टर्नर रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां के साथ मारपीट करने और हंगामा करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने विश्व दीपक राठौड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र होकर शोर-शराबा करने लगा। किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विश्व दीपक राठौड़ (42) निवासी टर्नर रोड, क्लेमेनटाउन के रूप में हुई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 बद्री लाल टम्टा, कांस्टेबल मनोज कपिल और प्रमोद चंद्र शामिल रहे।