शराब तस्करी में चार गिरफ्तार, पांच पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद

शराब तस्करी में चार गिरफ्तार, पांच पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दून पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पेटी से अधिक देसी शराब बरामद की।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल और परशुराम चौक से रोबिन कुमार, सौरब और भोले को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से क्रमशः 27, 35 और 110 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब बरामद हुई। तस्करी में प्रयुक्त टाटा ऐस वाहन संख्या यूके-14-सीए-2855 को सीज किया गया। वहीं पटेलनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउंड, आईएसबीटी के पास से अमित को 86 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *