पुलिस की सतर्कता से टला शत्रुघन घाट पर बड़ा हादसा

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। शत्रुघन घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक युवक तेज धारा में बहने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बरेली निवासी 21 वर्षीय युवक अपने मित्र के साथ स्नान कर रहा था, तभी वह बहाव की चपेट में आ गया। श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और सूझबूझ से युवक को बचा लिया। इस अभियान में हेड कांस्टेबल रवि राणा, विदेश चौहान, रविंद्र सिंह तोमर और गोताखोर महेंद्र चौधरी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सावधानी बरतने की अपील की है।