टिहरी में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, डीएम ने दिए निर्देश

टिहरी में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, डीएम ने दिए निर्देश


टिहरी। टिहरी में एलपीजी आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि लंबी कतार वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से गैस वितरण किया जाए और पूर्व सूचना भी दी जाए। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण सुचारु रूप से जारी है। आपूर्ति की निगरानी के लिए गठित टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अनावश्यक भीड़ न लगाने और आवश्यकतानुसार ही बुकिंग करने की अपील की गई है। शासन के निर्देशानुसार विवाह समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेंडरों की अनुमति दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *