स्वस्थ्य रहने के लिए योग की क्रियाओं की सीखी तकनीकि जानकारी

तिकोना पार्क में मोटापा बीमारी से बचने व रोग निवारण पर विस्तार से हुई चर्चा
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। योग केंद्र के स्थापना दिवस पर 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का समापन हुआ। तिकोना पार्क योग केन्द्र के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “मोटापा रोग निवारण शिविर” के तीसरे व अंतिम दिन अधिकारियों द्वारा योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया।
केन्द्र प्रमुख प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम शैलेश श्रीवास्तव के मधुर भजन के साथ तीसरे दिन का प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर सभासद पंकज कुमार चौहान व सामुदायिक केन्द्र सचिव भारत भूषण चौहान द्वारा तिकोना पार्क योग केंद्र के स्थापना दिवस पर अपनी तरफ से बधाई व शुभकामनाएं दी गई। आरएस मिश्रा, एसपी मौर्या, सुरेश भट्ट, जय प्रकाश सिंगले, सुधा जैन, हरीश तनेजा आदि अधिकारियों द्वारा गहरे लंबे श्वास, ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, गर्दन के सुक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, गत्यात्मक पश्चिमोत्तासन, चक्की सच्चालन, उष्ट्रासन, शशकासन, हास्य आसान, लुढ़कना सर्पासन, शलभासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभांति, अग्निसार प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
जय प्रकाश सिंगले द्वारा मोटापा बीमारी होने के कारण व रोग निवारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपनी जीवनशैली पर ध्यान देने की सलाह दी गई। शिविर को सफल बनाने में हरपाल शर्मा, एके श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र शिमरा, राजकुमार, महावीर, नरेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर, चरण सिंह, सुंदरा नेगी, पूनम कपिल आदि का सराहनीय योगदान रहा। शिविर में साधकों में मुख्य रूप से अनीता वर्मा, अर्चना चौहान, अनिल शर्मा, इंद्र राज दुग्गल, दीनदयाल, हेम वर्मा, प्रभा शर्मा, विमला सिंह, नेपाल गुप्ता, राजीव महेश्वरी, शिवा राय, संध्या, अनिता गोयल सहित विभिन्न योग केंद्रों के लगभग 80 साधक व साधिकाएं उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *