सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन अभियान का शुभारंभ

सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन अभियान का शुभारंभ


उत्तरकाशी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ’“सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन”’ अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मलिक मजहर सुल्तान के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने अपने-अपने आवास से पैदल चलकर अभियान की शुरुआत की और ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में सचिव सचिन कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह, सिविल जज करिश्मा डंगवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट नैन्सी छाबड़ा सहित न्यायालय कर्मियों और अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ पर्यावरण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *