नमामि गंगे योजना के तहत जैविक आउटलेट का शुभारंभ

टिहरी। विकासखंड जाखणीधार के ग्राम गेवंली में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत नई उमंग कृषक उत्पादन संगठन द्वारा स्थापित जैविक आउटलेट का उद्घाटन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से अपने जैविक उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से बाजार तक पहुंचाने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषक उत्पाद संगठन के अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने विपणन संबंधी समस्याओं को रखा। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।