दिवंगत पत्रकार की पत्नी को मिली पांच लाख की सहायता

चमोली। दिवंगत पत्रकार एवं दैनिक जागरण के संवाददाता हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी पूनम देवी को पत्रकार कल्याण कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पूनम देवी को सहायता राशि का बैंक ड्राफ्ट सौंपा।
कार्यालय महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड की ओर से पत्रकार कल्याण कोष कारपस फंड की ब्याज राशि से यह सहायता स्वीकृत की गई थी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की सहित पत्रकार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।