छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

देहरादून। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर नए एवं नवीनीकरण आवेदन तथा संस्थानों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक पूरी की जा सकेगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण और दस्तावेजों का सत्यापन समय से कराने की अपील की। विद्यार्थियों से भी निर्धारित समय सीमा में आवेदन पूर्ण करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *