कुंदन लटवाल ने किया युवाओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान

कुंदन लटवाल ने किया युवाओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान


देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में शनिवार को महानगर युवा मोर्चा की ओर से राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता से मजबूत होता है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *