श्रीगुरु गोरखनाथ आश्रम में कलश यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

रुड़की। गुरु गोरखनाथ आश्रम प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को आस्था और श्रद्धा के साथ विविध वैदिक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीठ पूजन, पुण्याहवाचन, नान्दीमुख श्राद्ध, भव्य कलश यात्रा एवं जलाभिषेक संपन्न हुआ।
सुबह 8 बजे शुरू हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। महिलाओं, युवाओं और भक्तों ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में सहभागिता की तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अनिता अग्रवाल रहीं, जिन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया।
आश्रम संचालक महंत योगी सागर नाथ सहित अनेक संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।