जनता मिलन बना भरोसे का मंच, शिकायत निस्तारण पर सीडीओ का फोकस

जनता मिलन बना भरोसे का मंच, शिकायत निस्तारण पर सीडीओ का फोकस


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 10 शिकायतों पर सुनवाई हुई, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने पूर्व में दर्ज 405 शिकायतों की समीक्षा करते हुए बताया कि 381 का समाधान किया जा चुका है, जबकि शेष प्रकरणों को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्ता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में आवारा पशुओं की समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना, गैस कनेक्शन, पेयजल आपूर्ति, सड़क सुधार सहित विभिन्न मुद्दे उठे, जिन पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, नियमित मॉनिटरिंग और फोर्स क्लोजर से बचने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *