सीवरेज, सेप्टेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश

सीवरेज, सेप्टेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश


चमोली। विकास भवन सभागार गोपेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा एवं सहायक नदियों के संरक्षण, सीवरेज, सेप्टेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। जनपद में संचालित 26 एसटीपी की नियमित निगरानी और गुणवत्ता जांच के लिए सभी एसटीपी से एक ही दिन सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए। हेमकुंड क्षेत्र में सीवरेज कार्यों में तेजी लाने तथा माणा और बामणी के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा गया।
अगस्त में 11 नगर निकायों में 660 टन ठोस अपशिष्ट का निस्तारण किया गया। 68 वार्डों में 24,594 घरों एवं प्रतिष्ठानों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हो रहा है। सीडीओ ने कूड़ा पृथक्करण, वैज्ञानिक निस्तारण, एंटी-लिटरिंग कार्रवाई और बल्क वेस्ट जनरेटरों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। गंगा ग्रामों में अनिवार्य कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *