निर्वाचन आयोग की बैठक में डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी के दिए निर्देश

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत निर्वाचन नामावलियों के घर-घर सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव अभिषेक तिवारी के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि 13,76,813 मतदाताओं के सत्यापन का कार्य जारी है तथा 98.40 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 3.7 लाख से अधिक का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। डिजिटाइजेशन केंद्रों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं आईटी टीमों के सहयोग से कार्य को गति देने के निर्देश दिए गए। बैठक में दावे-आपत्तियों की समयसीमा सहित पूरी चुनावी प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर जोर दिया गया।