बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बीआरओ और एनएचआईडीसीएल के कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए डीएम ने ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। लंबित प्रस्तावों को समन्वय से निस्तारित करने और भूमि विवाद जल्द सुलझाने को कहा। उन्होंने भनेर पानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण हेतु आवश्यक अनुमति लेकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि राजमार्ग सुचारू और सुरक्षित बन सके।