मेहनत का मिला मान: पौड़ी के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मेहनत का मिला मान: पौड़ी के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की सलाह दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव और सपने साझा किए, जिसमें इंजीनियरिंग के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली। जिलाधिकारी ने इच्छुक छात्रों को सहयोग और ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि नियमित मूल्यांकन और मार्गदर्शन से इस वर्ष बेहतर परिणाम संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *