चारधाम यात्रा से पहले सड़क सुरक्षा कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

चारधाम यात्रा से पहले सड़क सुरक्षा कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश


टिहरी। टिहरी में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, पुलिस और समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी सड़क सुरक्षा कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
उन्होंने विभागों और ठेकेदारों को आपसी समन्वय और प्रभावी संवाद के साथ कार्य करने पर जोर दिया। किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल संबंधित एसडीएम व जिला प्रशासन से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पुराने डंपिंग जोन के निरीक्षण और आवश्यकता अनुसार नए डंपिंग जोन चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। बीआरओ के चीफ इंजीनियर ने बताया कि 17 अप्रैल तक पैचवर्क और मलबा हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मानव संसाधन तैनात किया जाएगा। बैठक में एडीएम ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *