पेयजल व स्वच्छता कार्यों की ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना के निर्देश

पौड़ी। विकास भवन में सीडीओ अशोक जोशी की अध्यक्षता में वीबीजीरामजी के तहत पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ ने सभी बीडीओ को प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल स्रोत संरक्षण, पेयजल लाइनों व टैंकों के अनुरक्षण, सफाई, क्लोरीनेशन और स्वच्छता गतिविधियों को शामिल करते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, स्वजल एवं अन्य योजनाओं के साथ समन्वय पर जोर दिया। जल जीवन स्वच्छता समितियों को सक्रिय कर ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने तथा जल स्रोतों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन में स्थायी और परिणाम आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।