बालिकाओं को दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जनपद के विभिन्न बालक एवं बालिका छात्रावासों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों का वजन, रक्तचाप, तापमान, आंखों और त्वचा सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार, मौसमी बीमारियों से बचाव और नियमित दिनचर्या अपनाने के बारे में जानकारी दी।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर बालिका छात्रावास में बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सैनिटरी पैड वितरित कर उनके सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी गई। शिविर में डॉ. सुमित कुमार, डॉ. कंचन, एएनएम रश्मि और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।