गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति

गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रथम चरण के तहत 35 कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने ग्रुप-सी कर्मचारियों और वाहन चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। लंबे संघर्ष के बाद नियुक्ति मिलने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा।
विश्वविद्यालय में कुल 147 दैनिक और नियत वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है। कुलपति ने कहा कि यह कर्मचारियों के वर्षों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने धन सिंह रावत और अनिल बलूनी के योगदान की सराहना की। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नियमितीकरण प्रक्रिया को गति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *