एचआरडीए ने तीन अवैध व्यवसायिक निर्माण किए सील

 सचिव मनीष कुमार सिंह ने सख्ती के जारी की चेतावनी कि सील तोड़ी तो होगी ध्वस्तीकरण कार्रवाई
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने तीन अवैध व्यवसायिक निर्माणों पर कार्रवाई की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सील तोड़कर निर्माण किया तो ध्वस्तीकरण के साथ कानूनी कार्रवाई होगी। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका का सख्त निर्देश है कि बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण हो या कॉलोनी सभी पर कार्रवाई होगी।
शनिवार को एचआरडीए ने तीन अवैध निर्माण सील किए। एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि टिहरी विस्थापित गली नंबर 7 के सामने लगभग 30′ गुणा 30′ के क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है। ज्वालापुर सलेमपुर के मीनाक्षीपुरम में पानी की टंकी के पास लगभग 25’गुणा 30′ के क्षेत्रफल में दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। ज्वालापुर रावली महदूद में तालाब के सामने लगभग 15′ गुणा 30′ के क्षेत्रफल में दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।
सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताय कि प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए वाद योजित किए गए हैं। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को सील किया गया। मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *