हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ


उत्तरकाशी। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मनेरा स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय की ओर से हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं ओपन महिला वर्ग की हॉकी तथा अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह गुसाईं एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद बुद्धि सिंह राणा ने प्रतियोगिताओं का संयुक्त शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने और नियमित अभ्यास से लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। इस दौरान खेल प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *