लक्सर में पेड़ काटकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

लक्सर में पेड़ काटकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार/लक्सर। खेत से शीशम और नीम के पेड़ काटकर चोरी करने के मामले में लक्सर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक, लकड़ी काटने के औजार और 24,400 नकद बरामद किए हैं।
घटना 28 मार्च 2026 की रात की है, जब सुल्तानपुर निवासी मौ. अल्लाउद्दीन के खेत से अज्ञात चोरों ने दो शीशम और एक नीम का पेड़ काट लिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने 2 अप्रैल की रात बेगम पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में गुलफाम, अखलीम, शाहरुख उर्फ ताड़ा और मुर्तजा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध कटान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *