नवनिर्वाचित अध्यक्षों का पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

देहरादून। कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का स्वागत पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के आवास पर किया गया। इस अवसर पर नवप्रभात ने कहा कि युवाओं को सौंपी गई यह जिम्मेदारी पार्टी के लिए सकारात्मक कदम है और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने कांग्रेस को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।