राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्र संघ परिषद का गठन

टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्र संघ परिषद का गठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। विभिन्न पदों के लिए नाम प्रस्तावित और समर्थित किए गए, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत पदाधिकारियों का चयन किया गया।
अध्यक्ष पद पर तनिषा, उपाध्यक्ष आयुषी नेगी, सचिव अभिषेक, सह-सचिव सोनम, कोषाध्यक्ष निधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर रुचि का चयन हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शालिनी, भूमिका, आंचल राणा, किरण, मनप्रीत और महेश चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया छात्र संघ निर्वाचन प्रभारी डॉ. अजीत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के हित और महाविद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।