फायर बिग्रेड ने तीन स्थानों पर जंगल की आग पर पाया काबू

टिहरी। नई टिहरी में फायर स्टेशन की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। 20 अप्रैल को मिली सूचनाओं पर फायर यूनिट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया। सुबह सूरसिंह धार क्षेत्र में लगी आग को वाटर टेंडर और मैन्युअल प्रयासों से बुझाया गया। इसके बाद बौराड़ी क्षेत्र में भी आग पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया। वहीं रानीचोरी के पास आग की चपेट में आई एक कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर टीम ने तत्परता और समन्वय से स्थिति को नियंत्रित कर बड़ी दुर्घटना टाल दी।