मुख्यमंत्री धामी ने बाबा खाटू श्याम मंदिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून/राजस्थान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है, जिससे लोगों को आध्यात्मिक शक्ति और प्रेरणा मिलती है।