स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में हुई नेत्रों की जांच

हरिद्वार। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर स्थित शालाक्य तंत्र विभाग ने बीएंडएच फार्मा के सहयोग से नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया। परिसर निदेशक प्रो. डॉ. ओपी सिंह ने जागरूकता पुस्तिकाएं वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में करीब 30 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और निःशुल्क आई ड्रॉप्स उपलब्ध कराए गए। चिकित्सकों ने मोबाइल, कंप्यूटर एवं डिजिटल स्क्रीन के अधिक उपयोग से बढ़ रही नेत्र संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूक किया। प्रो. डॉ. गुंजन शर्मा और डॉ. प्रियंका रानी ने नियमित नेत्र परीक्षण, संतुलित आहार तथा आयुर्वेद आधारित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में पीजी स्कॉलर्स और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।