हिमाचल और उत्तराखंड एससी आयोग के बीच अनुभव साझा

हिमाचल और उत्तराखंड एससी आयोग के बीच अनुभव साझा


देहरादून। डांडा धर्मपुर स्थित उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार सहित सदस्यों ने भ्रमण कर आयोग की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। दोनों राज्यों के आयोग अध्यक्षों ने अनुसूचित जाति समाज में जागरूकता बढ़ाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर दिया। हिमाचल आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने उत्तराखंड आयोग के कार्यों की सराहना की। बैठक में उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और भूमि विवादों के समाधान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में आयोग के सदस्य और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *