धर्मांतरण और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। थाना चकराता क्षेत्र निवासी ग्यार दास ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उन्हें और उनकी पत्नी को धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने स्थानीय लोगों और वादी की मदद से आरोपी फरमान पुत्र इरफान निवासी धर्मपुर सरावगी गांव थाना देवबंद जिला सहारनपुर, उम्र 27 वर्ष, को क्वाया गांव गौशाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।