बैठक में संगठन विस्तार और युवा सहभागिता बढ़ाने पर जोर

बैठक में संगठन विस्तार और युवा सहभागिता बढ़ाने पर जोर


देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की महानगर कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप पंत ने कहा कि सभी मंडलों में शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और युवा प्रमुखों की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण की जाए तथा “एक बूथ-20 यूथ” अभियान के माध्यम से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने पर बल दिया। जिला सह प्रभारी संजय तोमर ने डिजिटल प्रशिक्षण पूरा करने और 28 जून को “मन की बात” कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में आगामी युवा संवाद, खेल प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *