एनकॉर्ड बैठक में नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता पर जोर

एनकॉर्ड बैठक में नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता पर जोर

हरिद्वार।  जिला कार्यालय सभागार में एनकॉर्ड की बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध कारोबार पर कार्रवाई, युवाओं को नशे से बचाने और नशामुक्ति सुविधाओं की समीक्षा की गई। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मेडिकल टेस्ट कराने और स्कूल-कॉलेजों को नशामुक्त परिसर बनाने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग को समन्वय से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की नियमित रिपोर्ट देने को कहा गया। मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क की वित्तीय जांच तथा अवैध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई पर भी जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान बढ़ाने, युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और नशामुक्ति केंद्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *