आरटीई के तहत बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित

आरटीई के तहत बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित


उत्तरकाशी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकासखंड भटवाड़ी के अपवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों और अभिभावकों से सीधा संवाद कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे। इस दौरान 23 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, ट्रैक सूट, जूते, छाता, टिफिन, वाटर बोतल और आर्ट किट वितरित की गई। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी और अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *