द्वितीय स्थान पाने वाले दिव्यम चंद्रा सम्मानित

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गंगानगर निवासी दिव्यम चंद्रा को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने उन्हें पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। दोनों ने दिव्यम की उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।