अल्मोड़ा पहुंचे ध्रुव रौतेला, मीडिया-सरकार समन्वय पर जोर

अल्मोड़ा पहुंचे ध्रुव रौतेला, मीडिया-सरकार समन्वय पर जोर


अल्मोड़ा। उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। रौतेला ने पारदर्शिता और जनहित को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए तथ्यात्मक जानकारी प्रसारित करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण भी किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए प्रेस और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *