देहरादून पुलिस ने 519 ग्राम चरस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। मुख्यमंत्री की “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन में कोतवाली सहसपुर पुलिस ने 519 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने 6 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान शीतला नदी पुल से आगे जामनखाता रोड स्थित आम के बगीचे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 519 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान आशिक (50 वर्ष) निवासी खुशहालपुर, सहसपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में गौकशी समेत अन्य आपराधिक मामलों में भी जेल जा चुका है। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज त्यागी, कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल फरमान अली शामिल रहे।