दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने ली बैठक

दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने ली बैठक

पौड़ी। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 7 नवंबर को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने कोतवाली लक्ष्मणझूला में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी के निर्देश दिए।
बैठक के बाद पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर और प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्ष्मणझूला बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर दीपावली को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात एवं कानून व्यवस्था के नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *