बजीरा के महावीर सिंह राणा ने कीवी उत्पादन को बनाया स्वरोजगार का जरिया

बजीरा के महावीर सिंह राणा ने कीवी उत्पादन को बनाया स्वरोजगार का जरिया

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के बजीरा गांव निवासी काश्तकार महावीर सिंह राणा ने कीवी उत्पादन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर क्षेत्र के किसानों के सामने मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने खेतों में कीवी की खेती शुरू की और अब कई क्विंटल उत्पादन कर रुद्रप्रयाग सहित अन्य मंडियों में भेज चुके हैं। बाजार में कीवी की बढ़ती मांग से वह उत्साहित हैं और उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड नीता बुटोला ने बताया कि महावीर सिंह राणा पहले विदेश में होटल में नौकरी करते थे, लेकिन अपनी मिट्टी से लगाव के चलते नौकरी छोड़कर गांव लौट आए। इसके बाद उन्होंने खेतों में कीवी के पौधे लगाए, जो अब फल देने लगे हैं।

महावीर सिंह राणा का कहना है कि बजीरा के हिलाऊं क्षेत्र की जलवायु फल और सब्जी उत्पादन के अनुकूल है। वह पर्वतीय किसानों को खेती की ओर लौटने और कीवी उत्पादन अपनाकर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *