परीक्षा धांधली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

परीक्षा धांधली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन


देहरादून। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मसूरी (ग्रामीण) के अध्यक्ष रितेश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रश्नपत्र लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधलियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकारी संस्थाओं पर उनका विश्वास कमजोर हुआ है।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, प्रश्नपत्र लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई, लंबित भर्तियां शीघ्र पूरी करने तथा युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के साथ अन्याय जारी रहा तो पार्टी अपना जनआंदोलन और तेज करेगी। ज्ञापन कार्यक्रम में कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *