दुगड्डा की चिकित्सा इकाइयों का सीएमओ ने किया निरीक्षण

पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने 13 सितंबर को दुगड्डा क्षेत्र की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों को देखते हुए डेंगू, मलेरिया व बुखार की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा। कलालघाटी स्थित बीपीएचयू लैब में रिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन व यंग माइक्रोबायोलॉजिस्ट पदों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कोटद्वार के डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर उपचार व साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी।