सीडीओ ने की विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा

सीडीओ ने की विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा


हरिद्वार। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड विजन 2047 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में बी, सी और डी श्रेणी वाले मदों की विभागवार समीक्षा की गई।
सीडीओ ने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई और जल जीवन मिशन से जुड़े विभागों को आगामी माह में प्रगति एवं श्रेणी सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने विजन 2047 के तहत जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने के लिए विभागों को ैॅव्ज् के आधार पर योजनाएं बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। सभी विभागों को लघु, मध्यम और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *