सीडीओ ने की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा

सीडीओ ने की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा


पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक आयोजित हुई। बैठक में बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने शिक्षा विभाग को आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किशोरियों में माहवारी स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित कार्यक्रम संचालित करने पर भी जोर दिया गया। बालिका सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने तथा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *