नशे में वाहन चला रहे चालक पर कार्रवाई, कार सीज

नशे में वाहन चला रहे चालक पर कार्रवाई, कार सीज


चमोली। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना पोखरी पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे एक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। 7 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में वाहन चला रहे एक ऑल्टो कार चालक को रोका। जांच और चिकित्सीय परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद नियमानुसार वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *