आज से दो दिवसीय श्रीनगर भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री

आज से दो दिवसीय श्रीनगर भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री


श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत 4 और 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नगर निगम श्रीनगर और विकासखंड खिर्सू में मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
डॉ. रावत श्रीनगर में समीक्षा बैठक लेकर पेयजल, बाढ़ सुरक्षा, सीवर लाइन और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति जानेंगे। साथ ही पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव, पौराणिक कठबद्दी मेले और विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के दौरान वे कई गांवों में आम लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे तथा विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *