विकासनगर में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध सर्किट बनाने की घोषणा

विकासनगर में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, बुद्ध सर्किट बनाने की घोषणा


देहरादून/विकासनगर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विकासनगर के कालसी अशोक शिलालेख और हेरिटेज वेडिंग प्वाइंट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैशाख बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के महासचिव यशपाल सिंह सैनी ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कालसी अशोक शिलालेख क्षेत्र में बुद्ध सर्किट बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *